शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले के मगहर में क्षेत्रीय गांधी आश्रम परिसर के भीतर नवनिर्मित और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘साक्षी मैरेज एवं वेंकट हॉल’ का भव्य उद्घाटन किया गया है। इसका उद्घाटन पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने रविवार देर शाम फीता काटकर और विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया। इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि किसी भी नगर के विकास में आधुनिक एवं व्यवस्थित सामाजिक आयोजनों के लिए ऐसे बहुउद्देशीय भवनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि इस मैरेज व वेंकट हॉल के शुरू होने से स्थानीय लोगों को शादी-विवाह, पारिवारिक समारोहों तथा सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक बेहतर, सुविधाजनक और सुलभ स्थान मिलेगा। उन्होंने हॉल के संचालक को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह प्रतिष्ठान लोगों को उत्कृष्ट सेवाएं देगा। अतिथियों ने भी परिसर का अवलोकन कर यहां की आधुनिक व्यवस्था, विशाल परिसर और पार्किंग जैसी उपलब्ध सुविधाओं की सराहना की।
उद्घाटन समारोह के दौरान मैरेज हॉल के प्रोपराइटर रामप्रीत वर्मा, सर्वेश वर्मा और प्रवेश वर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और सभी के लिए जलपान की व्यवस्था भी की। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों व व्यापारियों के साथ पूर्व चेयरमैनगण नूरुज्जमा अंसारी, अश्विनी गुप्ता, संगीता वर्मा, गांधी आश्रम मंत्री इन्द्रेश कुमार, अवधेश सिंह, संदीप वर्मा, अरुण गुप्ता, गौरव निषाद, प्रदीप गुप्त, पवन यादव, जेके गुप्ता, मेहंदी हसन, अमरेश तिवारी, अष्टभुजा यादव, रंजीत कन्नौजिया और राधेरमण वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड