शुरू न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी द्वारा विनोद राय को गोरखपुर का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद संतकबीरनगर जिले में उनके प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। हाईवे पर आयोजित इस स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने नए क्षेत्रीय अध्यक्ष को फूलमालाओं से लाद दिया। इस शानदार स्वागत के बहाने कार्यकर्ताओं ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया, जिससे नव-निर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष बेहद अभिभूत और गदगद दिखाई दिए।
गोरखपुर जनपद सीमा पर स्थित कसरवल के पास खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे की अगुवाई में जनपद सीमा पर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद हनुमान मंदिर पर मेहदावल के पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल, दुर्गा मंदिर पर नगर पंचायत मगहर की पूर्व चेयरपर्सन संगीता वर्मा और सेमरा बाईपास पर मनोनीत सभासद गौरव निषाद ने उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, पूर्व चेयरमैन अश्विनी गुप्त, रंजीत कन्नौजिया, प्रदीप गुप्ता, संदीप मिश्र, अत्रेश श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, गोविन्द यादव, अब्दुल रहमान उर्फ विक्की खान और बड़े अंसारी सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड