शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण किया जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों पर की गई कार्रवाई की जानकारी संबंधित शिकायतकर्ताओं को अवश्य दी जाए, ताकि पुलिस व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हो सके।
मीना ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान कर उन्हें न्याय दिलाना है। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के निस्तारण में पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने बताया कि जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान और बेहतर पुलिसिंग के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड