शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश शासन के “मिशन शक्ति फेज-5.0” कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीणा के निर्देशानुसार, थानाध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश पाण्डेय के नेतृत्व में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिनांक 08.07.2026 को उ0नि0श्री नगेन्द्र पाण्डेय और म0हे0का0 पुष्पा ने थाना महुली के ग्राम भिटनी में महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत जागरूक किया। इस दौरान उन्हें महिला सशक्तिकरण, एंटी रोमियो अभियान, उनकी सुरक्षा एवं जागरूकता, साइबर सुरक्षा और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में बताया गया, जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें। उन्हें वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा साइबर हेल्पलाइन-1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा और साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी जागरूक किया गया तथा पम्पलेट वितरित किए गए।
इसी क्रम में, एंटी रोमियो अभियान के अंतर्गत 02 स्थानों पर चेकिंग की गई, जिसमें 68 व्यक्तियों से पूछताछ की गई। इनमें से 02 व्यक्तियों से माफीनामा भरवाया गया, जबकि 64 व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड