शुरू न्यूज़
शिल्पकार आरक्षण और एडीवी इन्वेंशन एकेडमी पर की गई अवैध कार्रवाई के मामले में छूटे हुए दोषियों को पार्टी बनाने के उद्देश्य से 10 जुलाई 2026 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं से संपर्क किया गया। इस प्रक्रिया के दौरान एडवोकेट श्री दीपक कुमार प्रजापति ने समाज के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का परिचय देते हुए कुम्हार/शिल्पकार आरक्षण से संबंधित लंबित राज्य स्तरीय अपील को जनहित याचिका के रूप में परिवर्तित कर उसे निशुल्क लड़ने का एलान किया है।
इस पहल की सराहना करते हुए यह उल्लेख किया गया कि वर्तमान दौर में स्वार्थ हावी है और ऐसे समय में यह निर्णय काबिले तारीफ है। इसके अतिरिक्त, इस अवसर पर सचेत करते हुए कहा गया कि इंसान को अपने सन्निकट लोगों से सावधान रहना चाहिए और बाहरी शत्रुओं को निशाने पर रखना चाहिए, क्योंकि ‘दीपक तले अंधेरा’ होता है। तानाशाही हुकूमत के अंत को लेकर ऐतिहासिक उदाहरण देते हुए कहा गया कि हर दौर में समय-समय पर रावण और कंस जैसे लोगों का अंत होता आया है और लोग स्वयं इस स्थिति को समझने में सक्षम हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड