शुरू न्यूज़
धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में तीन अलग-अलग स्थानों पर सरेआम फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को महज 72 घंटे के भीतर धरदबोचा है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में गठित विशेष टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, मानवीय इनपुट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन और अभिषेक के रूप में हुई है, जिन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
दोनों आरोपियों को बसई घीयाराम के समीप अंधियारी के बीहड़ों से डीएसटी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा। पुलिस से बचने की कोशिश में ये आरोपी ऊंचे मिट्टी के टीले से नीचे कूद गए, जिससे उनके पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल, दोनों का इलाज पुलिस अभिरक्षा में जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल, एक अवैध देशी कट्टा और पांच कारतूस भी बरामद किए हैं। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड