शुरू न्यूज़
धौलपुर के बाड़ी स्थित भभूतिपुरा गांव में पूर्व दस्यु जगन गुर्जर की हत्या के मामले में आज 12वीं रस्म का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर बाबू महाराज मंदिर में समाज की एक बड़ी बैठक आयोजित की गई, जिसमें हत्याकांड के बाद समाज और पीड़ित परिवार की मांगों को लेकर गहन चर्चा की गई। गौरतलब है कि पूर्व दस्यु जगन गुर्जर की बीते 29 जून को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में हत्या कर दी गई थी।
बैठक में इस बात को लेकर गहरा रोष प्रकट किया गया कि प्रशासन द्वारा अभी तक परिवार की पांच मांगों में से एक भी मांग पूरी नहीं की गई है। इस अनदेखी के कारण समाज के युवाओं और आम लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। अपनी मांगों को मनवाने के लिए अब एक बड़े आंदोलन को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है। इस बैठक में प्रह्लाद खटान, रामवीर पोसवाल, जोगेंद्र अवाना, रविंद्र गुर्जर और हाकिम बैसला सहित समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड