शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर में महिला संबंधी अपराधों और गैंगस्टर अधिनियम के लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर आयोजित अर्दली रूम के दौरान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को एसपी कार्यालय में समीक्षा के दौरान विवेचना कार्य में लापरवाही बरतने वाले 09 विवेचकों के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश दिए गए। इसके अलावा एक विवेचक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है, जबकि चार विवेचकों से संबंधित विवेचनाओं को थाने से हटाकर अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।
समीक्षा बैठक के दौरान एसपी ने हत्या, दहेज हत्या, दुष्कर्म, अपहरण, शीलभंग, छेड़खानी और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 व 109 से जुड़े गंभीर मामलों की बिंदुवार पड़ताल की। उन्होंने विवेचकों को वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष ढंग से साक्ष्य जुटाने, गवाहों के बयान समय से दर्ज करने और निर्धारित सीमा में गुणवत्तापूर्ण विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि महिला अपराधों में ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं होगी और भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्यों में पारदर्शिता और तेजी के लिए यक्ष ऐप, ई-समन एवं एस-आईडी प्रणाली के प्रभावी उपयोग पर भी बल दिया गया।
बैठक में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदमन सिंह और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय सहित जनपद के सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष और विवेचक उपस्थित रहे। आगामी सावन पर्व तथा अन्य त्योहारों को देखते हुए एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, पैदल गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड