शुरू न्यूज़
धौलपुर के बाड़ी से विधायक जसवन्त सिंह गुर्जर ने पूर्व दस्यु जगन गुर्जर की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपना दुख जताया। विधायक गुर्जर ने वीडियो में बताया कि वे जयपुर में अपनी धर्मपत्नी के इलाज के लिए थे, लेकिन उन्हें भी नहीं बचा पाए, जिसे उन्होंने अपने और अपने परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया।
विधायक जसवन्त गुर्जर ने अपने बयान में दृढ़ता से कहा कि जगन की हत्या के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों को चेताया कि वे उन लोगों से दूर रहें जो ‘लाशों पर राजनीति’ करते हैं, और इस बात पर जोर दिया कि अपने और अपने समाज के लोग ही हमेशा काम आते हैं। विधायक ने यह भी जानकारी दी कि वे अपनी धर्मपत्नी के तेरहवीं संस्कार के बाद जगन के परिवार से मिलने जाएंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड