शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में ‘मेरा युवा भारत’ (MY Bharat) की जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा 01 जुलाई से 15 अगस्त तक संचालित सघन पंजीकरण अभियान के पोस्टर का अनावरण किया गया। बैठक के दौरान जिला युवा अधिकारी निशांत कुमार चौहान ने मेरा युवा भारत की पृष्ठभूमि, उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
माय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी ने माध्यमिक शिक्षा एवं बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यम से विद्यालयों और महाविद्यालयों में अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही पंचायती राज विभाग को निर्देश दिया गया कि कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), पंचायत सहायक, ग्राम पंचायत सचिव और डाटा एंट्री ऑपरेटरों के माध्यम से ग्राम स्तर तक व्यापक पंजीकरण कराया जाए। पोर्टल के माध्यम से युवाओं को क्विज़, निबंध लेखन, एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम (ELP), प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना और विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सघन पंजीकरण अभियान (01 जुलाई से 15 अगस्त) के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम, युवा संसद और वाइब्रेंट विलेज जैसे कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। जिलाधिकारी ने 26 जुलाई को वाइब्रेंट विकसित ग्राम कार्यक्रम के तहत प्रतिभागी देव प्रकाश एवं अन्य स्वयंसेवकों के साथ प्रस्तावित प्रधानमंत्री जी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड