गोवंश चोरी के फरार आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर पैर में लगी गोली
*संतकबीरनगर / खलीलाबाद।* धनघटा थाना क्षेत्र के मैली गांव में गोवंश चोरी और वध के मामले में फरार चल रहे आरोपी महबूब अली को पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे तत्काल कब्जे में लेकर उपचार के लिए खलीलाबाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
बताया जा रहा है कि 11 सितंबर को धनघटा थाना क्षेत्र के मैली गांव में घर के दरवाजे से गोवंश को उठा ले जाने और वध करने का मामला सामने आया था। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की थी। इस मामले में एक व्यक्ति को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि दो आरोपी फरार हो गए थे।
फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बीती रात आरोपी महबूब अली की घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड