प्रधानमंत्री की जन्मदिन पर नीलमणि के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
*धनघटा, संतकबीरनगर।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में धनघटा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं भाजपा नेता नील मणि के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
हैसर बाजार स्थित धनघटा नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित शिविर का शुभारंभ भाजपा नेता नील मणि ने स्वयं रक्तदान कर किया। शिविर में चार दर्जन से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक स्वेच्छा से रक्तदान किया और प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा संकल्प के रूप में मनाया।
इस अवसर पर नील मणि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता से वैश्विक पटल पर देश का गौरव बढ़ाया है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान करना मानव सेवा का पुनीत कार्य है। युवाओं द्वारा किया गया यह रक्तदान भविष्य में किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में उपयोगी साबित होगा।
उन्होंने शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले सभी युवाओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि सेवा व जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से प्रधानमंत्री का जन्मदिन यादगार बनाया गया।
इस दौरान डॉ. मनोज शुक्ला, उत्तम चौधरी, जेपी यादव, अरविंद कुमार, श्रीकांत, शैलेन्द्र कुमार, प्रदीप सैनी, राजेश चतुर्वेदी, अवधेश उपाध्याय, अटल पांडे, अनिल कुमार, अविनाश मणि, आकाश सहित कई लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड