धनघटा में भाजपा नेता नीलमणि के सहयोग से बन रहा जनपद का पहला वातानुकूलित मीडिया सेंटर ग्रामीण पत्रकारिता को मिलेगी नई पहचान
सीताराम पाण्डेय/स्पष्ट दर्पण
संत कबीर नगर। जनपद संत कबीर नगर के पत्रकारिता इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र धनघटा के पूर्व प्रत्याशी एवं नगर पंचायत हैंसर बाजार के अध्यक्ष प्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा नेता नीलमणि ने पत्रकारों के सम्मान और सुविधा के लिए एक ऐतिहासिक एवं अनुकरणीय पहल की है। उल्लेखनीय है कि धनघटा तहसील परिसर और थाना परिसर के मध्य, अपने निजी संसाधनों से नीलमणि एक वातानुकूलित एवं अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों से लैस मीडिया सेंटर का निर्माण करा रहे हैं, जिसका कार्य अंतिम चरण में है।पत्रकारों की पीड़ा से प्रेरित होकर लिए गए निर्णय को लेकर भाजपा नेता नीलमणि ने बताया कि “कलमकार समाज का सबसे जागरूक, आवश्यक और महत्वपूर्ण स्तंभ है। शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार से लेकर, पक्ष-विपक्ष की निष्पक्ष आवाज बनने और पीड़ितों, वंचितों की समस्याओं को न्यायसंगत तरीके से शासन तक पहुंचाने में पत्रकारों की भूमिका अतुलनीय है।”
उन्होंने कहा कि लंबे समय से देखा जा रहा था कि ग्रामीण एवं द्वाबा क्षेत्र के पत्रकार साथी खबरों के संकलन, प्रेषण और विचार-विमर्श के लिए चाय की दुकानों, चौराहों और पेड़ों के नीचे भटकने को मजबूर हैं। न जिला मुख्यालय पर और न ही तहसील मुख्यालय पर पत्रकारों के बैठने के लिए कोई स्थायी व्यवस्था है।
उन्होंने कहा कि कई वर्षों से जिला मुख्यालय से लेकर तहसील मुख्यालय तक पत्रकार संगठनों द्वारा प्रेस क्लब के लिए जमीन के आवंटन और भवन निर्माण की मांग की जाती रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा केवल आश्वासन पर आश्वासन दिया गया। इसी पीड़ा के स्थायी समाधान के लिए मैंने यह निर्णय लिया कि जब तक शासन से व्यवस्था नहीं होती, तब तक निजी स्तर पर ही सही, पत्रकार बंधुओं के लिए एक सम्मानजनक स्थान उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बताया कि यह नवनिर्मित मीडिया सेंटर पूरी तरह वातानुकूलित होगा। इसमें हाई-स्पीड इंटरनेट, प्रिंटर, बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल और शौचालय जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकारों के लिए किसी प्रेस क्लब से कम नहीं होगा। यदि देखा जाए तो यह जनपद संत कबीर नगर का पहला वातानुकूलित सार्वजनिक मीडिया सेंटर होगा।
नीलमणि ने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और बहुत जल्द इसे विधिवत रूप से पत्रकारों के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। नीलमणि के इस ऐतिहासिक प्रयास की जानकारी मिलते ही ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों में हर्ष की लहर है। पत्रकार बंधुओं ने इस पहल को पत्रकारिता जगत के लिए मील का पत्थर बताते हुए नीलमणि को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड