रिपोर्टर पंजीकरण →
₹10
Logo Shuru News शुरू न्यूज़
logo

मिशन शक्ति के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर महुली पुलिस को पुरस्कार

S R Pandey

मिशन शक्ति के श्रेष्ठ प्रदर्शन पर महुली पुलिस डीआईजी द्वारा पुरस्कृत
संत कबीर नगर जनपद में
बस्ती रेंज के डीआईजी संजीव त्यागी ने मंगलवार को महुली थाने का वार्षिक मुआयना किया। निरीक्षण में जहां परिसर की बेहतर साज सज्जा और खूबसूरत मेस भवन निर्माण पर थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय को शाबाशी मिली तो वहीं मिशन शक्ति का शानदार अनुपालन के लिए महुली पुलिस को आई जी ने पुरस्कार देने की घोषणा किया। पुलिस की तरफ से आईजी को गॉड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।
आईजी बस्ती संजीव त्यागी ने महुली थाना परिसर की साज सज्जा और खूबसूरत मेस भवन निर्माण पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने मेस और वॉशरूम की साफ सफाई पर एसओ को शाबाशी दिया। मिशन शक्ति की प्रभारी हेड कांस्टेबल पुष्पा से योजना के क्रियान्वयन की जानकारी लिया। आईजी के सवाल पर प्रभारी पुष्पा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक महिला अपराध से जुड़े कुल 260 मामले आए जिनमें से 90 पारिवारिक विवाद से जुड़े रहे। अधिकांश परिवारों की काउंसिलिंग कराकर सुलह समझौते से परिवारों को टूटने से बचाया गया। समय समय पर गश्त के दौरान उन परिवारों का हाल खबर भी लिया जाता है। एक परिवार की लड़की से छेडखानी की कई बार वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी को गुंडा एक्ट में निरुद्ध कराया गया। जिस पर आईजी ने पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना को महुली पुलिस को पुरस्कृत करने का निर्देश दिया। उन्होंने साइबर सेल में आए मामले की जानकारी भी लिया। पुलिस के अनुसार क्रेडिट कार्ड से होने वाले आर्थिक अपराध में कंपनी के इन्वॉल्व होने के चलते निस्तारण में समस्या आती है। जिस पर उन्होंने ऐसे मामलों में बीएनएनएस की धारा 94 के तहत नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। कार्यालय में सभी प्रारूप के रजिस्टर को कम्प्यूटराइज्ड करने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने पुलिस को निर्देशित किया कि जिस भी अभिलेख का प्रारूप कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर में न हो उसे चिन्हित करके सूचना उन तक पहुंचाई जाय। विवेचना संबंधी सवाल पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने बताया कि सप्ताह में एक दिन वादी दिवस के रूप में मनाने की व्यवस्था की गई है। जिसने उस दिन सभी विवेचकों को एक नियत समय तक बैठ कर संबंधित मुकदमे के वादी को विवेचना की जानकारी देना होगा। इस वादी दिवस की मॉनिटरिंग के लिए पर्यवेक्षणीय अधिकारी तैनात किये जाएंगे। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील सिंह, सीओ अभय नाथ मिश्रा, अशोक सिंह, अजय भारती, शोभनाथ मिश्र, संजय सिंह, नागेन्द्र सिंह, जयहिंद भारती, परवेज़ अहमद, अरविंद यादव, सुनील सिंह, तबरेज़ अहमद, सौरभ शुक्ला, पूजा चौहान आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
प्राइवेसी पॉलिसी