धनघटा में गूंजा पीडीए का नारा, डॉक्टर राजभर संविधान बचाने की लड़ाई है पीडीए
, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव
*संत कबीर नगर।* धनघटा विधानसभा के ग्राम पंचायत बालमपुर में माँ काली स्थान पर समाजवादी पार्टी द्वारा PDA जन-चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी वीरेंद्र यादव जिला पंचायत प्रत्याशी अनिल यादव अशरफपुर पूर्व जिला अध्यक्ष रामवृक्ष यादव जिला महासचिव विनोद यादव विधानसभा अध्यक्ष चंदू यादव विधायक प्रत्याशी राम आशीष गौतम केशव राजभर पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान राहत हुसैन मुन्नीलाल कनौजिया अनिल चौधरी चौपाल में पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक वर्ग के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रमाशंकर राजभर जोरदार स्वागत किया गया जिसमें जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव माला स्वागत किया उन्होंने कहा कि देश में संविधान खतरे में है और इसे बचाने की लड़ाई PDA ही लड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पिछड़ों, दलितों का आरक्षण और हक लगातार छीना जा रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में PDA चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य वार्ड संख्या 22 अंकिता बॉबी ने कहा कि महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से ही PDA मजबूत होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला उपाध्यक्ष व द्वा विकास इंटर कॉलेज के प्रबंधक वीरेंद्र यादव ने की। उन्होंने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड