₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिलें बरामद

Ashwini Kumar Pandey

संतकबीरनगर जिले की महुली थाना पुलिस, एंटी थेफ्ट सेल और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह के तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय की टीम ने 24 जुलाई 2026 को मैनसिर नहर पुलिया के पास से इन आरोपियों को दबोचा। पुलिस ने इनके पास और निशानदेही पर चोरी की 5 मोटरसाइकिलें और 3 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में महुली थाने में मु0अ0सं0 302/2026 के तहत बीएनएस की धारा 317(2), 317(4) और 112(2) में केस दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामचंद्र गुप्ता (निवासी रामपुर, थाना खलीलाबाद, संतकबीरनगर), प्रियांशु सिंह उर्फ सिंटू (निवासी खरवनिया कला, थाना महुली, संतकबीरनगर) और कुनाल (निवासी इमिलडिहा, थाना सहजनवा, गोरखपुर) के रूप में हुई है। मुखबिर की सूचना पर मैनसिर चौराहे के पास घेराबंदी कर तीनों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ में मुख्य आरोपी रामचंद्र गुप्ता ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग जिलों से गाड़ियां चुराई थीं। इनमें से एक मोटरसाइकिल देवरिया के थाना मईल, दूसरी लखनऊ के थाना इटौंजा (बीकेटी) क्षेत्र और तीसरी बाराबंकी जिले से चोरी की गई थी। इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर मैन्सिर स्थित एक आरओ प्लांट से 02 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे सभी बेरोजगार हैं और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विभिन्न जिलों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। चोरी की गई गाड़ियों को कम दाम में बेचकर मिलने वाली रकम को आपस में बांट लेते थे, जिससे उनका भरण-पोषण और दैनिक खर्च चलता था। 24 जुलाई को भी वे इन चोरी की मोटरसाइकिलों को बेचने की नीयत से जा रहे थे, तभी पुलिस टीम ने उन्हें धर दबोचा। बरामद वाहनों में पैशन प्रो (UP 52 AL 4933), सुपर स्पलेंडर (UP 32 JR 9802), पल्सर (UP 83 BS 1316) और दो बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलें (हीरो एचएफ डीलक्स व पल्सर 150 सीसी) शामिल हैं। पुलिस अब संबंधित जिलों से गाड़ियों का ब्योरा जुटाकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी