शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश लखनऊ के आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत, संत कबीर नगर में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का निर्देशन एवं नेतृत्व सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-II सतीश कुमार ने किया। अभियान के दौरान, तहसील खलीलाबाद के नेहरू चौक स्थित पुरानी सब्जी मंडी में थोक विक्रेता राजेश एंड ब्रदर्स से जीरा का एक नमूना संग्रहित किया गया।
जांच के लिए संग्रहित सैंपल को खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है, और जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता और बृजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड