शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के मेहदावल क्षेत्र में स्थित स्थाई गो-आश्रय स्थल बढ़या का अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) सत्य प्रकाश द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मेहदावल अरुण कुमार भी मौके पर उपस्थित रहे। जांच के दौरान गोशाला में कुल 325 गोवंश संरक्षित पाए गए। वहां चारे की उपलब्धता की पड़ताल करने पर मौके पर 13 कुंतल हरा चारा, 26 कुंतल दाना और 15 कुंतल भूसा उपलब्ध मिला। इसके साथ ही संबंधित एनजीओ द्वारा जानकारी दी गई कि हरपुर गांव में भंडार के रूप में लगभग 200 कुंतल भूसा सुरक्षित स्टोर किया गया है।
निरीक्षण के दौरान बारिश की वजह से गो-आश्रय स्थल में कुछ जगहों पर जल भराव की स्थिति पाई गई, जिसके समाधान के लिए अपर जिलाधिकारी ने संबंधित एनजीओ को मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, मौके पर तीन गोवंश बीमार पाए गए जिनका पशु चिकित्साधिकारी द्वारा इलाज किया जा रहा है। एडीएम ने संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी को सभी गोवंशों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करते रहने और गो-आश्रय स्थल में सभी व्यवस्थाएं पुख्ता बनाए रखने के निर्देश जारी किए हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड