शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों को जानकारी दी कि आगामी 16 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक भूजल सप्ताह मनाया जाएगा, जिसका मुख्य विचार बिंदु “जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प” है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल को संरक्षित करना और लोगों को पानी के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक करना है।
इस अभियान में कृषकों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपील करते हुए उन्हें पेड़-पौधों और फसलों की सिंचाई में आवश्यकतानुसार ही पानी का प्रयोग करने की सलाह दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों को फसलों की सिंचाई क्यारी बनाकर करने, बागवानी के लिए ड्रिप विधि और फसलों हेतु स्प्रिंकलर विधि अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा, वाष्पीकरण से होने वाले पानी के नुकसान को कम करने के लिए बगीचे में सुबह ही पानी देने, कम पानी वाली फसलें बोने और खेतों की मेड़ों को मजबूत व ऊंचा करके खेत का पानी खेत में ही रिचार्ज होने देने का सुझाव दिया गया।
किसान दिवस के इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जल संरक्षण के लिए किसानों का आह्वान किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने वहां उपस्थित सभी किसानों और अधिकारियों को जल शपथ दिलाई और अपील की कि सभी मिलकर इस जल आंदोलन को एक बड़ा जन आंदोलन बनाएं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड