शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के धनघटा तहसील अंतर्गत बिड़हरघाट और बाबा बैजूनाथ धाम शिव मंदिर पर श्रावण मास के शुभारंभ के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से सुरक्षा और कानून व्यवस्था का निरीक्षण किया। कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोनों अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर साफ-सफाई, गोताखोरों की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरा, चेंज रूम और लाउडस्पीकर की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्रावण मास के दौरान श्रद्धालु बिड़हरघाट से जल उठाकर बैजूनाथ धाम और तामेश्वर धाम शिव मंदिर में जलाभिषेक करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कांवड़ियों के आवागमन मार्ग पर सुचारू यातायात संचालन, सड़क सुरक्षा, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमण करने और कांवड़ियों की सहायता व निगरानी के लिए मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए हैं। बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर परिसर के निरीक्षण के दौरान कहीं-कहीं पर धंसी हुई ईंटों को ठीक कराने के लिए सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी और एडीओ पंचायत को मंदिर परिसर की नियमित और सुदृढ़ साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के दौरान कोई असुविधा न हो।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड