शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के नाथनगर विकासखंड के अंतर्गत सड़क किनारे बन रही नाली के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। यह निर्माण कार्य नाथनगर गांधी आश्रम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तक किया जा रहा है।
इस निरीक्षण के दौरान जानकारी दी गई कि पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) के तहत स्वीकृत इस नाली निर्माण की कुल लागत ₹16.882 लाख और कुल लंबाई 390 मीटर है। मौके पर 250 मीटर लंबाई में ईंट का कार्य (ब्रिक वर्क) और 150 मीटर लंबाई में प्लास्टर व आरसीसी ढक्कन ढलाई का कार्य पूरा पाया गया है, जबकि शेष कार्य अभी प्रगति पर है।
निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता और अवर अभियन्ता मौके पर मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से और यथाशीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि आम जनता को इस योजना का लाभ जल्द से जल्द मिल सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड