शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता से संबंधित बिंदुवार जानकारी ली और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत व्यक्तिगत शौचालय के पात्र लाभार्थियों के आवेदनों का समय से सत्यापन करवाकर धनराशि जारी करने और जनपद में निर्मित आरआरसी केंद्रों का संचालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा, कोचरी और हैंसर बाजार में स्थापित प्लास्टिक प्रबंधन इकाई में विद्युत कनेक्शन लगवाने तथा दलेलगंज का नियमित संचालन शुरू कराने के लिए कहा गया। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए उन्होंने 15वें वित्त एवं राज्य वित्त आयोग की धनराशि का व्यय बढ़ाने, निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थलों का काम पूरा करने और पंचायत भवनों में कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके। वहीं, डिजिटल लाइब्रेरी में सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए टीम बनाकर आपूर्ति का सत्यापन कराने का निर्देश भी दिया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड