शुरू न्यूज़
बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकटी-अहरा मार्ग पर किरकिरवा मोड़ के पास बुधवार शाम करीब चार बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और चार युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे के समय चोलखरी गांव निवासी महेश चन्द्र चौधरी के दो बेटे आकाश (21 वर्ष) व नीरज (19 वर्ष) तथा पंखोबारी निवासी फूलचन्द चौधरी का बेटा रोहित (16 वर्ष) एक बाइक से बनकटी की ओर जा रहे थे। उसी दौरान मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के सिकरा खुर्द निवासी अम्बिका प्रसाद पाण्डेय का बेटा आनन्द पाण्डेय (25 वर्ष) दूसरी दिशा से अपनी बाइक से घर लौट रहा था। किरकिरवा मोड़ के पास दोनों बाइकों में सीधी टक्कर हो गई।
दुर्घटना की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायलों के परिजनों को सूचना दी और एम्बुलेंस से सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद गंभीर रूप से घायल आकाश और नीरज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां नीरज के बाएं पैर में फ्रैक्चर की बात सामने आई है। वहीं रोहित और आनन्द पाण्डेय को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड