शुरू न्यूज़
बस्ती जिले के विकास खंड कुदरहा की ग्राम पंचायत बानपुर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि रानू यादव, समाज सेवक जिलाजीत चौहान और ब्लॉक स्तर के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर एक-एक पौधा लगाया। इस अभियान को केवल एक सरकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी के रूप में पेश किया गया, जिससे पर्यावरण को दूषित होने से बचाया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान इस बात पर गहरी चिंता जताई गई कि वर्षों में तैयार होने वाले पेड़ कुछ ही मिनटों में काट दिए जाते हैं। एक पेड़ को बड़ा होने में लगभग 20 वर्ष का समय लग सकता है, जबकि उसे काटने में केवल 20 मिनट लगते हैं। ऐसे में सिर्फ नए पौधे लगाकर तस्वीरें खिंचवाने और सोशल मीडिया पर स्टेटस साझा करने से पर्यावरण की रक्षा नहीं हो सकती, बल्कि पुराने पेड़ों का संरक्षण करना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। वनों की सुरक्षा के लिए अवैध कटान पर सख्ती से रोक लगाने, कानून का निष्पक्ष पालन करने और हर स्तर पर जवाबदेही तय करने की आवश्यकता है, क्योंकि एक वृक्ष 10 पुत्रों के समान होता है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड