शुरू न्यूज़
बस्ती जिले के बनकटी विकासखंड की ग्राम पंचायत कांची डड़वा के राजस्व गांव लहरी में बाबा की कुटी पर पोखरा खुदाई के नाम पर सरकारी धन की खुली लूट का मामला सामने आया है। संवाददाता रोहित चौहान की स्थलीय पड़ताल में खुलासा हुआ है कि पोखरे की खुदाई केवल कागजी कार्रवाई तक ही सीमित है, जबकि धरातल पर पोखरे में पहले से ही पानी भरा हुआ है और उसमें भारी मात्रा में घास-फूस उगी हुई है। इसके बावजूद, इसी पानी और घास से भरे पोखरे की खुदाई के नाम पर रोजाना फर्जी तरीके से 50 मजदूरों की हाजिरी दर्ज की जा रही है और कागजों में फर्जी मास्टर रोल तैयार किया जा रहा है।
मीडिया टीम की जांच में सामने आया है कि कार्यस्थल पर काम करने वाले मजदूरों की संख्या केवल रजिस्टर में दर्ज हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत से लेकर ब्लॉक स्तर तक के जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार का यह पूरा खेल धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस फर्जीवाड़े पर गहरी नाराजगी जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने और सरकारी धन की हो रही इस खुली बंदरबांट पर तुरंत रोक लगाने की जोरदार मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड