शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बानपुर गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। सड़क हादसे में मृत बेटे का शव देखकर 70 वर्षीय पिता गहरे सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सके और दिल का दौरा पड़ने से उनकी भी मौत हो गई। इसके बाद एक ही घर से पिता और पुत्र की अर्थियां एक साथ उठीं, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
बानपुर गांव के निवासी 38 वर्षीय सुनील कुमार गोरखपुर में रहकर मेहनत-मजदूरी करते थे, जहां एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जब सुनील का शव उनके गांव लाया गया, तो परिवार और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। बेटे का शव घर पहुंचते ही उनके 70 वर्षीय पिता बलराम गहरे सदमे में आ गए। परिजन अभी अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे ही थे कि बलराम की तबीयत अचानक बिगड़ गई और दिल का दौरा पड़ने से कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया।
इस दोहरे हादसे से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक सुनील अपने पीछे पत्नी मंजू और चार छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। जब एक ही घर से पिता और बेटे की अर्थियां एक साथ निकलीं, तो अंतिम यात्रा में शामिल सभी लोगों की आंखें नम हो गईं और पूरे गांव में मातम छाया रहा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड