शुरू न्यूज़
शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मंगलवार को ट्रैफिक प्रभारी सपना शर्मा द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण कर बैठे लोगों और दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, साथ ही सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों की हवा निकाली गई। रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के चालान भी काटे गए। यह अभियान राजगढ़ चौराहे से शुरू होकर पीतांबरा मंदिर तिगैलिया, टाउन हॉल और किला चौक तक चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस ने लोगों को सड़क पर अतिक्रमण न करने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी। ट्रैफिक प्रभारी सपना शर्मा द्वारा यातायात सुधार के लिए किए जा रहे लगातार प्रयासों की आम जनता द्वारा सराहना की जा रही है, क्योंकि वे समय-समय पर नागरिकों को जागरूक करने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करती हैं। पुलिस प्रशासन ने बताया है कि शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड