शुरू न्यूज़
भिंड जिले के सुरपुरा थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के साथ चलती कार में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि अहमदाबाद में पीड़िता के साथ पार्लर में काम करने वाले युवक सुमित यादव ने उसे गांव छोड़ने के बहाने कार में बैठाया और चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पीड़िता को चलती गाड़ी से सड़क पर धक्का देकर फेंक दिया और किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
अटेर क्षेत्र के मधैयापुरा गांव की रहने वाली पीड़िता पिछले तीन वर्षों से अहमदाबाद के एक पार्लर में कैशियर के रूप में काम कर रही थी। वहीं, अटेर के नाबली गांव का रहने वाला सुमित यादव भी उसी पार्लर में कार्यरत था और दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 15 जुलाई की दोपहर करीब 2 बजे जब वह सुरपुरा थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर पर अपनी बुआ का इंतजार कर रही थी, तभी सुमित अपने दोस्त के साथ कार लेकर वहां पहुंचा। आरोपी ने उसे नाबली गांव छोड़ने की बात कहकर कार में बैठा लिया, जहां कार की पिछली सीट पर सुमित उसके साथ बैठा था और उसका साथी गाड़ी चला रहा था। रास्ते में सुमित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर अटेर के किले से वापस सुरपुरा होते हुए परा गांव के पास उसे धक्का देकर सड़क पर फेंक दिया।
घटना के बाद बदहवास पीड़िता ने अपने परिजनों को मौके पर बुलाया और पूरी आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजनों के साथ सुरपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। पीड़िता की शिकायत पर सुरपुरा थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी सुमित यादव और उसके सहयोगी के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड