शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के धनघटा में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी धनघटा नील मणि और नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा की चेयरमैन श्रीमती रिंकू मणि ने मौलश्री का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर दोनों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नील मणि ने मौलश्री के वृक्ष का महत्व बताते हुए कहा कि यह अपनी घनी छाया, मनमोहक सुगंध और पर्यावरण को शुद्ध रखने वाले गुणों के कारण विशेष महत्व रखता है। यह प्रदूषण कम करने के साथ-साथ वातावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण मिल सकता है।
नगर पंचायत चेयरमैन श्रीमती रिंकू मणि ने कहा कि पौधरोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। वृक्षों के संरक्षण से ही पर्यावरण संतुलित रहेगा और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का प्रभाव कम किया जा सकेगा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड