शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के डीघा बाईपास पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम आगमन पर एक भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही, जहां बुल्डोजर से पुष्पवर्षा कर क्षेत्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए भाजपा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की।
समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने शिरकत कर विनोद राय का स्वागत किया। इनमें पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, भाजपा नेता शंभूनाथ तिवारी और नगर अध्यक्ष कन्हैयालाल वर्मा शामिल रहे, जिन्होंने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। वहीं, विधायक अंकुर राज तिवारी ने उन्हें बुके भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि विनोद राय के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और उनके नेतृत्व में पार्टी की नीतियां व योजनाएं जन-जन तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी। वहीं, क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने इस भव्य स्वागत के लिए सभी का आभार जताया और कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय, शक्ति विकास पांडे, किसान नेता सुरेंद्र पाठक, पूर्व प्रधान रामेंद्र चौधरी, नंदू तिवारी, कमला गौड़, विवेकानंद वर्मा, भगवान दास, इंजीनियर नितिन सिंह, मनोज पांडे, टुनटुन राय, पीयूष मिश्रा, रामनयन शर्मा, भोला अग्रहरि, मारुति नंदन पाठक, अर्जुन राय, रुद्रनाथ मिश्रा और चंद्रचूड़ मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड