शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के ग्राम मोहबरा निवासी और नाथनगर पोस्ट ऑफिस में सहायक पोस्ट मास्टर जगन्नाथ चौहान ने भाजपा गोरखपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव पर अगवा कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, बुधवार को जब वह डाक लेकर गणपतगंज नाथनगर पोस्ट ऑफिस पहुंचा, तो हनुमान की किराने की दुकान के पास राहुल श्रीवास्तव ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उसकी आंख और कान में गंभीर चोटें आई हैं।
आरोप है कि मारपीट के बाद पीड़ित को जबरन गाड़ी में डालकर मुखलिसपुर स्थित एक मैरिज हॉल ले जाया गया, जहां भाजपा का सम्मेलन चल रहा था। वहां उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित और आरोपी दोनों को महुली थाने ले आई। थाने में धनघटा के पूर्व विधायक दशरथ प्रसाद चौहान (पीड़ित के चाचा) और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। मामले के पीछे रुपये के लेन-देन के बकाये की बात सामने आई। थाने में दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी गई, लेकिन पीड़ित जगन्नाथ चौहान ने आरोप लगाया है कि यह समझौता सत्ता के दबाव में हुआ है और वह इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे।
इस मामले में महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने के कुछ ही देर बाद दोनों पक्षों ने एक साथ आकर सुलहनामा प्रस्तुत कर दिया। पीड़ित ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड