शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी लेखपाल अभय प्रताप सिंह को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि लेखपाल ने एक पीड़ित किसान कन्हैया लाल के वैध काम के बदले ₹14 हजार की रिश्वत मांगी थी।
पीड़ित किसान कन्हैया लाल ने कई दिनों तक दफ्तरों के चक्कर लगाने के बाद एंटी करप्शन टीम से इसकी शिकायत की थी। शिकायत का सत्यापन कराने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि तय की गई घूस में से ₹10 हजार की पहली किश्त लेते वक्त ही लेखपाल को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस पूरी कार्रवाई को सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड