शुरू न्यूज़
भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्योराज सिंह को एक बार फिर से हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। गौतमबुद्ध नगर जिले में संगठन के कार्यकर्ताओं को इस संबंध में आवश्यक सूचना जारी कर अवगत कराया गया है। संगठन का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को नजरबंद करके शासन-प्रशासन इस आंदोलन को कमजोर नहीं कर सकता और ऐसा हरगिज नहीं होगा।
अध्यक्ष की अरेस्ट के बाद संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व में तय रणनीति के तहत दिल्ली के लिए रवाना होने की तैयारी करने को कहा गया है। कार्यकर्ताओं को फोन के माध्यम से यह जानकारी दी जाएगी कि किसे कहाँ से और किस रास्ते से निकलना है। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के ठाकुर सुनील भाटी ने संदेश देकर स्पष्ट किया है कि यूनियन का हर कार्यकर्ता मजबूत है और यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड