शुरू न्यूज़
प्रयागराज के करछना क्षेत्र के हल्दी खुर्द (मुंगारी) की निवासी शारा फातिमा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर अमन सिद्दीकी नामक युवक पर शादी का झांसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर दबाव बनाया। परिजनों के हस्तक्षेप और आरोपी पक्ष द्वारा माफी मांगने व निकाह का आश्वासन देने के बाद 9 फरवरी 2026 को दोनों का निकाह कराया गया था।
निकाह के कुछ ही दिनों बाद आरोपी अमन सिद्दीकी ने 10 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर और गृहस्थी के पूरे सामान की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार, निकाह केवल बलात्कार के केस से बचने के लिए रचा गया था। इसके अलावा पीड़िता ने आरोपी की बहनों पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट साझा करने और आरोपी के परिवार पर पहले भी महिलाओं के साथ ऐसी धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
शिकायत में यह बात सामने आई है कि आरोपी अमन सिद्दीकी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में पॉक्सो एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ निष्पक्ष जांच करते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड