शुरू न्यूज़
गोरखपुर में 81 दिन पहले शुरू हुई शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गविष्ट यात्रा का 21 जुलाई को गोरखपुर शहर पहुंचकर समापन हो गया। गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर यह यात्रा गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से शुरू हुई थी। यात्रा के समापन पर रामजानकी नगर के एक मैरिज हॉल में मीडिया से बातचीत करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि CM योगी ने न तो धर्म की लाज रखी है और न ही संविधान की।
हनुमानगढ़ी विवाद का जिक्र करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर कभी नमाज पढ़ी ही नहीं गई और इस पर सफेद झूठ बोला गया। उन्होंने कहा कि अयोध्या पहुंचने पर दूध का दूध पानी का पानी करने की बात कही गई थी, लेकिन ऐसा नहीं किया जा सका और दोबारा जाकर एक झूठी कहानी गढ़ ली गई।
देश के हालात पर बोलते हुए शंकराचार्य ने कहा कि देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है और सरकार इसे उत्तर कोरिया बनाना चाहती है, जबकि छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लखनऊ में 24 जुलाई को होने वाले कार्यक्रमों को प्रशासनिक स्तर पर रोकने का प्रयास किया गया। शंकराचार्य ने कहा कि उन्होंने अपनी सेना को विधानसभाओं में कार्यक्रम के लिए बोल दिया है और वे तय समय व तय जगह पर कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड