शुरू न्यूज़
दिल्ली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध की गूंज गोरखपुर तक पहुंच गई है। मंगलवार शाम करीब 7 बजे सपा के 100 से अधिक कार्यकर्ता शास्त्री चौक पर इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सपा के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अखिलेश यादव की रिहाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है।
प्रदर्शन के दौरान मौके पर भीड़ जुटने से शास्त्री चौक पर यातायात प्रभावित होने लगा। सूचना मिलते ही गोरखपुर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से सड़क खाली कर प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की। हालांकि, सपा कार्यकर्ता अपनी मांगों पर अड़े रहे और प्रदर्शन जारी रखा, जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर वहां से हटाया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य कराई गई। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड