शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर जनपद के थाना मेहदावल पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त सूरज को सोनौरा तिराहा से नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। आरोपी सूरज, जमुअरिया खुर्द का निवासी है, जिसके खिलाफ पुलिस थाने में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज था।
इस कार्रवाई का आधार 21 जुलाई 2026 को दर्ज कराई गई तहरीर बनी। जमुअरिया खुर्द निवासी वादी सौर्य प्रताप सिंह ने शिकायत दी थी कि ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से हमला किया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने थाना मेहदावल में मु0अ0स0 299/2026 के तहत धारा 109(1), 352 और 351(3) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्वदवन सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने यह सफलता हासिल की। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल में उप-निरीक्षक रामवशिष्ठ और कांस्टेबल अमेरिका प्रसाद शामिल रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड