शुरू न्यूज़
बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेवार से सामान खरीदने और सिम्स अस्पताल जाने के लिए निकली महिला किरन सूर्यवंशी लापता हो गई है। इस मामले में महिला के पिता बलदाऊ प्रसाद सूर्यवंशी (उम्र 52 वर्ष), पिता समे लाल, निवासी ग्राम सेवार ने चकरभाठा थाने पहुंचकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता की सूचना पर पुलिस ने गुम इंसान का मामला कायम कर महिला की पतासाजी शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किरन सूर्यवंशी का विवाह 10 वर्ष पूर्व ग्राम गतौरा निवासी महावीर सूर्यवंशी के साथ हुआ था और उसकी दो बेटियां हैं। वह 12 जुलाई 2026 को अपने मायके सेवार आई हुई थी। 18 जुलाई 2026 को सिम्स अस्पताल में भर्ती अपनी सास भूरी बाई सूर्यवंशी की बीमारी का पता चलने पर, किरन ने अपने पति महावीर से फोन पर बात की। इसके बाद वह चकरभाठा से सामान लेने और सिम्स अस्पताल में सास को देखने जाने की बात कहकर घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास और सभी रिश्तेदारों में तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
लापता महिला का कद 5 फीट 5 इंच है, रंग गोरा, बाल काले लंबे हैं और उसने हरे रंग का सलवार सूट पहन रखा है। उसने कक्षा आठवीं तक पढ़ाई की है, चश्मा पहनती है और अपने साथ मोबाइल रखी हुई है, जो फिलहाल बंद बता रहा है। चकरभाठा पुलिस ने मामले में गुम इंसान कायम कर तलाश तेज कर दी है और आरएम सर्व के जरिए सभी थाना व चौकी प्रभारियों तथा डीसीआरबी को इसकी सूचना भेज दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड