शुरू न्यूज़
बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत में पति-पत्नी के रिश्ते में दरार का एक अजीब मामला सामने आया है। पति अपनी पत्नी और दो छोटी बेटियों के सुख-सुविधा के लिए दिन-रात 24 से 48 घंटे लगातार ओवरटाइम काम कर रहा था। वह कभी दो, तो कभी तीन दिनों में घर आता और अपनी सारी कमाई पत्नी को दे देता था, यह सोचते हुए कि उसकी पत्नी उससे बहुत प्यार करती है। हालांकि, पति की गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी अपने रिश्ते के जीजा के साथ फोन पर लगी रहती थी। यह जीजा ऐसा था जिसकी अपनी पत्नी नहीं थी, और वह घर संभालने के लिए एक खूबसूरत पत्नी की तलाश में था। उसने अपनी साली को प्रेम जाल में फंसा लिया और पति की गैरमौजूदगी में उससे मिलने भी आता था, जिससे उनके बीच अवैध संबंध बन गए थे। रिश्ते में होने के कारण किसी को उन पर शक भी नहीं होता था, जिसका उसने पूरा फायदा उठाया।
इसी बीच, प्रार्थी पति को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले ₹1.50 लाख भी उसने अपनी पत्नी को सौंप दिए थे। पति अपनी पत्नी के लिए कई गहने भी खरीद चुका था। अब, पत्नी अपने जीजा के प्रेम जाल में फंसकर दोनों बेटियों, ₹1.50 लाख और सारे गहने लेकर अपने जीजा के घर जाकर रहने लगी है। वह अब पति से तलाक भी मांग रही है और न तो ₹1.50 लाख वापस कर रही है और न ही गहने। बेचारा पति, जिसने अपनी पूरी कमाई और जीवन अपनी पत्नी के नाम कर दिया था, अब अपनी जीवनसाथी और जीवन जीने के सहारे, अपनी दोनों बेटियों से भी वंचित हो गया है।
इस बेवफाई से परेशान 28 वर्षीय पति, जो चकरभाठा थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत का निवासी है, न्याय के लिए गुरुवार दोपहर 1:20 बजे थाने पहुंचा। उसने एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया, जिसमें बताया कि 25/06/2026 को उसकी पत्नी स बंजारे उसे बिना बताए घर से भाग गई है। पति ने आरोप लगाया कि पामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ए लहरे ने उसकी विवाहित पत्नी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया है। साथ ही, उसके घर में रखे चांदी की डोंगी पायल (30 तोला), सोने का एक तोला का माला और घर बनाने के लिए लोन से लिए गए ₹1.50 लाख नगद भी स बंजारे (उसकी पत्नी) और ए लहरे (उसका साढ़ू) चुराकर ले गए हैं। जब पति को पता चला कि उसकी पत्नी स, ए लहरे के घर में उसकी पत्नी बनकर रह रही है, तो वह 27/06/2026 को अपने बड़े भाई और जीजा को लेकर उसे वापस लाने गया था, लेकिन उसकी पत्नी ने उसके साथ आने से इनकार कर दिया। उसने घर से लाए गहने-जेवर और नगद रकम देने से भी इनकार कर दिया और कहा, “मैं तुम्हे तलाक दे रही हूँ आज के बाद मेरा तुम्हारा कोई संबंध नहीं है।” पति को पुलिस द्वारा ‘फैना’ देकर कोर्ट जाने की सलाह दी गई है, जहां कई सालों तक पेसी लड़ने के बाद भी उसे शायद न्याय मिलने पर भी हार ही हासिल होगी, क्योंकि तब तक उसकी पत्नी अपने साढ़ू के बच्चे की मां बन चुकी होगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड