शुरू न्यूज़
बिलासपुर के हिर्री माईनस बाजार चौक के पास रविवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक तेज रफ्तार क्रेटा कार की टक्कर से स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत हो गई। ग्राम रहंगी निवासी और पीडब्ल्यूडी (PWD) में कार्यरत 58 वर्षीय देवेंद्र शर्मा उर्फ दादा महाराज रविवार रात करीब 9 बजे बाजार से सब्जी लेकर अपनी स्कूटी से नेशनल हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान बिलासपुर की दिशा से आ रही बेकाबू क्रेटा कार ने उन्हें इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। टक्कर के बाद अनियंत्रित कार ने दुकान के बाहर खड़ी एक अन्य स्कूटी को भी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों दोपहिया वाहनों के परखच्छे उड़ गए।
टक्कर इतनी भयानक थी कि घायल देवेंद्र शर्मा के सिर, नाक और मुंह से काफी खून बहने लगा और वह तड़पते रहे। दुर्घटना के बाद करीब आधे घंटे तक कोई एम्बुलेंस या डायल 112 सेवा मौके पर नहीं पहुंची, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में एक निजी कार से बिलासपुर के श्री राम केयर अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि यदि सड़क पार करते समय स्कूटी सवार थोड़ी देर डिवाइडर के बीच रुक जाते, तो शायद यह दर्दनाक हादसा नहीं होता।
हादसे के बाद क्रेटा कार चला रहे बिल्हा के राइस मिलर व्यवसायी अग्रवाल सेठ के बेटा और बेटी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार और दोनों स्कूटी वाहनों को जब्त कर लिया है, हालांकि मृतक के परिजनों द्वारा अब तक इस संबंध में पुलिस में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों की मांग है कि हर रविवार को हिर्री माईनस बाजार में सब्जी लेने हजारों लोग जुटते हैं, इसलिए इस व्यस्त चौक पर सिग्नल लाइट लगाई जाए या फिर ट्रैफिक पुलिस के जवान की तैनाती की जाए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड