₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

बिल्हा में जर्जर सड़कों पर कांग्रेस का अनूठा ‘मछली मार’ प्रदर्शन: ‘सड़क है या समंदर?’

Patrkar Sarthi

बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बोदरी तहसील अंतर्गत नगपुरा-धमनी-सेंवार-कड़ार से झाल जाने वाली मुख्य सड़क की बदहाली को लेकर आज मंगलवार शाम 5 बजे बोदरी मंडल कांग्रेस कमेटी और स्थानीय ग्रामीणों ने एक अनूठा और तीखा विरोध प्रदर्शन किया। पहली ही मानसून की बारिश में इस पूरी तरह जर्जर हो चुकी सड़क ने एक बड़े तालाब का रूप ले लिया है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन और स्थानीय भाजपा विधायक धर्मलाल कौशिक की निष्क्रियता और सरकार के ‘झूठे विकास’ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विरोध प्रदर्शन के दौरान, कांग्रेसियों ने सड़क के बीचों-बीच भरे पानी और दो-दो फीट गहरे गड्ढों में जाल डालकर ‘मछली पालन’ और ‘मछली मारने’ का स्वांग रचा, जो राहगीरों और आम जनता के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मछली पकड़ने का जाल और बाल्टियां लेकर “सड़क है या तालाब? विधायक जी दो जवाब!” और “कौशिक जी की कैसी माया, सड़क को ही तालाब बनाया!” जैसे नारों के साथ स्थानीय विधायक और सूबे की सरकार पर निशाना साधा।

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष सुनील साहू ने इस विरोध का नेतृत्व करते हुए कहा कि नगपुरा से झाल को जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा है, जिससे रोजाना हजारों ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का आवागमन होता है। उन्होंने बताया कि सड़क लंबे समय से जर्जर है और पहली ही बारिश में इसमें गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा नहीं मिल पाता और आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

तिफरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने भाजपा विधायक धर्मलाल कौशिक पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के बाद विधायक ने क्षेत्र की जनता की सुध लेना छोड़ दिया है, जिससे बिल्हा की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस मुख्य मार्ग का सुधारीकरण और निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी जनता के हक के लिए इससे भी बड़ा उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग सुनील साहू, तिफरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, बिल्हा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक, जिला महामंत्री मिश्रा गाँधी बंजारे, शिव यादव, महेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष हजारी भारद्वाज, ब्रजेश दुबे, डेरिहा कांत, राहुल राजपूत, वासु निर्मलकर, अनिल चेलकर, कुणाल मरकाम, राहुल भारद्वाज, कुंदन साहू, पिंटू रजक, सीकेश मरकाम, साहिल टंडन सहित स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पीड़ित ग्रामीण जन उपस्थित रहे। भीड़ को अनियंत्रित होने से रोकने के लिए ए एस पी श्री डेरिहा टंडन और थाना प्रभारी भावेश शेंडे सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी