दधोल में कार और ट्रक में जोरदार टक्कर,जाली नम्बर प्लेट लगाकर भरे हुए थे ट्रक में गौवंस
भराड़ी,25 अगस्त (राकेश): नेशनल हाईवे 103 शिमला-मटौर पर दधोल स्कूल के गेट के सामने सड़क पर कार और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक राज कुमार को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कार का भी काफी नुकसान है। कार चालक राज कुमार ने बताया कि वह मंगलवार शाम के समय घुमारवीं की तरफ से आ रहे थे और डंगार की ओर जा रहे थे। उसी दौरान हमीरपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को गंभीर चोटें आईं। वही भराड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक की जांच की तो ट्रक में 9 गौवंश क्रूरता के साथ भरे हुए थे। हादसे के बाद ट्रक में सवार दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए। वहीं, ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें दो नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं। जिसमे असली नम्बर प्लेट ट्रक के अंदर थी वही जाली नम्बर प्लेट लगाकर यह गौवंश ट्रक में ले जाया जा रहा था।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड