शुरू न्यूज़
बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आत्मानंद स्कूल के सामने वार्ड क्रमांक 15 में एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 1,10,000 रुपये नकद और सोने, हीरे व चांदी के जेवरात पार कर दिए। इस संबंध में पीड़ित और सेवानिवृत्त शासकीय व्याख्याता खगेन्द्र कुमार तिवारी (64 वर्ष) ने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित खगेन्द्र तिवारी 12 जुलाई 2026 को दोपहर 12:00 बजे अपने परिवार के साथ कार से बालको (जिला कोरबा) में कार्यरत अपने इंजीनियर बेटे निखिल तिवारी से मिलने गए थे। जब वे सोमवार 13 जुलाई 2026 की शाम करीब 6:00 बजे वापस लौटे, तो देखा कि बाहर का ताला सुरक्षित था, लेकिन घर के दो मुख्य दरवाजों और अंदर के चार कमरों के ताले टूटे हुए थे। अज्ञात चोरों ने अलमारी और लोहे की पेटी का ताला तोड़कर सोने का हार, कंगन, अंगूठी, बाली; चांदी की पायल, लोटा, गिलास, बिंदिया, सिक्का व सिंदूर डिब्बी; हीरे की अंगूठी व बाली; कांसे के बर्तन; और 50,000 रुपये का एक बंडल व गुल्लक में रखे लगभग 60,000 रुपये (कुल 1,10,000 रुपये नकद) चोरी कर लिए। पीड़ित ने बताया कि चोरी गए सामान की कुल कीमत वे बिल देखने के बाद ही बता पाएंगे।
चकरभाठा पुलिस ने मामले में धारा 331 (4) और 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया। खोजी डॉग घटनास्थल स्वामी आत्मानंद बॉयज स्कूल से दौड़ते हुए सीधे राम मंदिर मेन रोड चकरभाठा के पीछे जाकर रुका, जहां इलाके के नशेड़ी गांजा और शराब का सेवन करते हैं। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह 11:00 बजे फॉरेंसिक टीम और चकरभाठा थाना प्रभारी भावेश सेंडे की अगुवाई में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।
इस घटना के बाद क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं और घर को एक घंटे के लिए भी खाली छोड़ना खतरे से खाली नहीं है, क्योंकि इससे पहले भी ऐसी वारदातें हो चुकी हैं। घरों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाना और एक परिजन का घर पर रहना ही समझदारी होगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड