बिहार का धोखेबाज ट्रक ड्राइवर खलासी को ट्रक से उतर कर हुआ फरार सूचना पर राष्ट्री
बिहार का धोखेबाज ट्रक ड्राइवर खलासी को ट्रक से उतर कर हुआ फरार सूचना पर राष्ट्रीय मानव अधिकार संभाग उपाध्यक्ष ईश्वर यादव ने की मदद
आज सोमवार की दोपहर 2:00 बजे समाजसेवक ईश्वर यादव जी से मिली जानकारी के अनुसार
कल रात बिहार के एक ट्रक ड्राइवर जो बिलासपुर से ट्रक में दाल भरकर रायपुर के लिए रवाना हो रहा था उसने अपने खलासी को ₹20 देकर टमाटर लेने को उतारा जैसे ही खलासी सब्जी लेने को उतरा उसके बाद ट्रक ड्राइवर उसे धोखा देकर रायपुर की ओर भाग निकला इसके बाद खलासी रात भर भूक प्यास से तड़प कर घर जाने को परेशान होता रहा आज सोमवार की सुबह होते उसने लोगों से सहायता मांगी तो कोई भी उसकी मदद करने को तैयार नहीं था चुकी खलासी का नाम मुन्ना यादव पता मुजफ्फरपुर बिहार का रहने वाला था तो उसने लोगों से कहा कि मुझे यादवो की बस्ती ले चलो शायद वहां से कोई यादव भाई मेरी मदद कर दे इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना क्षेत्र के नामी समाज सेवा एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार अपराध नियंत्रण बियरो बिलासपुर संभाग उपाध्यक्ष ईश्वर यादव को दी तत्पश्चात ईश्वर यादव जी तत्काल पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे और खलासी को मदद का आश्वासन दिया और चाय नाश्ता करवा कर गाड़ी किराया देखकर बिहार के लिए रवाना किये
जाते वक्त खलासी मुन्ना कुमार यादव जो हालात के मारे थे उन्होंने बताया की ड्राइवर उनके गांव से 2 किलोमीटर दूर गांव में रहता है मैं घर पहुंच जाऊं तो सबसे पहले थाने जाकर उसकी रिपोर्ट दर्ज करवाऊंगा कि उसने मुझे छत्तीसगढ़ में लाकर अनजान शहर में अकेला छोड़कर भाग गया मुझे पैसा भी नहीं दिया मेरी रोजी भी नहीं दी ओ तो ऊपर वाले का शुक्रिया है कि मुझे ईश्वर स्वरूप ईश्वर यादव जी मिल गए जिन्होंने मेरी बहुत मदद की साथ ही उनके साथी समाजसेवक पत्रकार सारथी जी ने भी मेरी मदद की रोटी खिलाया और कुछ पैकेट खर्च दिया एवं उन्होंने ट्रक ड्राइवरो को एक संदेश दिया कि अगर किसी ट्रक ड्राइवर को किसी खलासी से दिक्कत या परेशानी होती है तो वह उनके साथ ऐसा दुर्व्यवहार न करें कम से कम कुछ पैसे देकर उन्हें गाड़ी से उतार दें लेकिन ऐसे अनजान शहर में उसे अकेला छोड़कर ना भागे
एवं राष्ट्रीय मानव अधिकार बिलासपुर संभाग उपाध्यक्ष ईश्वर यादव ने कहा की जो घटना इस खलासी के साथ हुई है वैसी घटना किसी और खलासी के साथ ना हो उन्होंने निवेदन किया है कि अगर उन्हें कोई खलासी का काम पसंद न आ रहा हो तो उसे ऐसे अनजान जगह पर छोड़कर ना जाए क्योंकि ऐसी घटना से खलासी भूख प्यास में अपनी जान भी गाव सकता है क्योंकि खलासी भी एक इंसान है वह भी दो पैसे कमाने के लिए घर परिवार छोड़कर इतनी दूर ट्रैकों में उनका साथ देने के लिए साथी बन कर चलते हैं उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए खलासी मुन्ना यादव को उनके थाना क्षेत्र में जाकर शिकायत दर्ज करने की सलाह दी है और उन्हें घर तक पहुंचाने के लिए गाड़ी किराया और खरे पीने की वस्तुएं उपलब्ध कराकर ट्रेन बैठाया
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड