शुरू न्यूज़
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला अंतर्गत हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम मेड़पार बाजार में खेत में धान रोपाई के लिए मजदूरों को लेकर जा रही एक बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में ट्रॉली में बैठी दो महिलाओं की मौके पर ही गंभीर चोट लगने से मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घटना के संबंध में हिर्री पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम मेड़पार बाजार निवासी प्रार्थी अजय यादव द्वारा पुलिस थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार, 21 जुलाई की सुबह लगभग 07:15 बजे चालक चंद्रशेखर पटेल अपने बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली में गांव के 16-17 महिला-पुरुषों को बैठाकर सकर्रा खेत में रोपाई के लिए निकला था। सुबह करीब 07:30 बजे मोती लाल जायसवाल के खेत के पास चालक द्वारा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में ट्रॉली सहित पलट गया। हादसे में मेड़पार बाजार निवासी श्रीमती मथुरा निषाद (36) और बम्लेश्वरी निषाद (35) की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जिन्हें निजी साधन से सिम्स अस्पताल बिलासपुर भेजा गया।
दुर्घटना में ट्रॉली में सवार मिलौनी निषाद (27), चमारिन केंवट (35), संगीता प्रजापति (30), रामकुमार प्रजापति (30) और चंदा बाई केंवट (35) को चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शी अजय यादव, जो स्वयं ट्रॉली में मौजूद थे और सुरक्षित रहे, की रिपोर्ट पर हिर्री पुलिस ने वाहन चालक चंद्रशेखर पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(A) और 105 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड