शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले की धनघटा तहसील क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चकबंदी लेखपाल अवधेश को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। किसान कन्हैया लाल के वैध काम के बदले आरोपी लेखपाल ने ₹14 हजार की रिश्वत मांगी थी। कई दिनों तक कार्यालय के चक्कर लगाने के बाद परेशान किसान ने हिम्मत दिखाते हुए एंटी करप्शन टीम में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत का सत्यापन करने के बाद टीम ने जाल बिछाया और ₹10 हजार की पहली किश्त लेते ही आरोपी लेखपाल को मौके पर ही धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ अब भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि रिश्वत मांगने वालों पर कानून का शिकंजा कस रहा है और दोषी पाए जाने पर सरकारी सेवा से बर्खास्तगी जैसी सख्त सजा की मांग उठ रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड