शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अवैध ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने म्यूल अकाउंट गैंग के चार और सदस्यों को गिरफ्तार कर एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल फोन, 18 चेकबुक, 32 एटीएम कार्ड, 20 पासबुक और आठ सिम कार्ड बरामद किए हैं। इस प्रकरण में दो आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
SP सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि यह कार्रवाई CO कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली छत्रपाल सिंह की टीम द्वारा की गई। जांच के दौरान गिरोह के काम करने के तरीके का खुलासा हुआ, जिसमें आरोपी लोगों को नौकरी, विज्ञापन और आसान कमाई का झांसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। इसके बाद खातों से जुड़े एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और सिम कार्ड अपने कब्जे में लेकर उनका इस्तेमाल अवैध ऑनलाइन गेमिंग से प्राप्त रकम के लेनदेन में करते थे। गिरोह सोशल मीडिया के जरिए भी ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइटों का प्रचार कर लोगों को इस अवैध नेटवर्क में फंसाता था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के म्यूल अकाउंट साइबर अपराधियों के लिए सबसे बड़ा जरिया बनते जा रहे हैं। गोरखपुर पुलिस ने साफ किया है कि ऑनलाइन गेमिंग के इस काले कारोबार और साइबर अपराध से जुड़े गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड