संतकबीरनगर- दलित युवक से मारपीट, जातिसूचक गाली का आरोप, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना से FIR की गुहार।
बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम कदमा निवासी विजय कुमार पुत्र प्रभुनाथ ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दो युवकों पर मारपीट और जातिसूचक गाली देने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार 18 अगस्त को खलीलाबाद से घर लौटते समय गांव के आंगनबाड़ी के पास मुकुंद यादव और अभिषेक यादव ने उसकी बाइक की चाबी छीनने का प्रयास किया। विरोध पर जातिसूचक गालियां देते हुए थप्पड़-लात से पीटा, जिससे कान में चोट और बाएं हाथ की उंगली टूट गई। बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी।
आरोप है कि थाने पर सूचना के बाद भी प्रभाव के चलते मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पीड़ित ने एसपी से बखिरा पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई के आदेश की मांग की है?…
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड