संतकबीरनगर- कोतवाली पहुंची नाबालिक पीड़िता, 1O माह से शारीरिक शोषण का लगाया गंभीर आरोप, FIR की मांग।
खलीलाबाद कोतवाली में एक नाबालिक पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थिनी पूजा देवी पत्नी विनोद कुमार ने प्रभारी निरीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़िता का आरोप है कि पिछले करीब 1O माह से उसका शारीरिक शोषण किया जा रहा है। विरोध करने पर गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की जाती है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है और उसके साथ लगातार अभद्रता व अमानवीय व्यवहार करता आ रहा है, जिससे उसका जीवन दूभर हो गया है।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले में सुसंगत धाराओं में FIR दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और उसे सुरक्षा प्रदान की जाए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड