गोरखपुर में एनकाउंटर, बदमाश गिरफ्तार…पैर में लगी गोली… साथी फरार
गोरखपुर के पिपराइच इलाके में सोमवार की देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया, जिसमें एक सिपाही घायल हो गया।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह पकड़ा गया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
सोमवार की रात करीब 2.20 बजे पिपराइच पुलिस टीम जंगल धूषण क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एंटी थेफ्ट टीम भी मौजूद थी, तभी से बाइक से आ रहे दो संदिग्ध को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर एक बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया।
जिसमे कांस्टेबल हनुमान घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बायें पैर में लगी और वह घायल होकर मौके पर गिर गया। उसका दूसरा साथी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गया।
घायल बदमाश की पहचान तिवारीपुर थाना क्षेत्र के निजामपुर मोहल्ला निवासी मुमताज अहमद उर्फ राजू के रूप में हुई है। फरार बदमाश की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के बक्शीपुर के सरफराज के रूप में हुई है। इसपर शहर के कई थानों में 14 मुकदमे दर्ज हैं।
पकड़े गए बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, बाइक और चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। थाना पिपराइच में ही उसने बीते दिनों चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी पिपराइच लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश चल रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड